इटावा में चलती ट्रेन नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी आग

इटावा. बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 02570 में आग लग गयी। ट्रेन का एस-1 कोच पूरी तरह से जल कर राख हो गया। चलती ट्रेन में धुआं उठता देख यात्रियों में भगदड़ मच गयी। उन्होंने कूंदकर अपनी जान बचाई। हादसे में 8 यात्री घायल हुए हैं।
घटना सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास 6 बजे हुआ। ऐसा बताया जिा रहा है कि उस वक्त ट्रेन की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रतिघंटा थी। छठ पर्व की वजह से कोच में क्षमता से दुगने यात्री सवार थे। कानपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर ओहरहेड इलेक्ट्रिक लाइन बंद कर दी गयी है। 16 ट्रेनें जहां थी वहीं रोक दी गयी है।

पूरा सामान और पैसा जल गया, कैसे मनाएंगे छठ
ट्रेन से सफर कर रहे एक दपंती ने कहा, ”हम S-1 कोच में सवार थे। करीब 5.30 बजे जोरदार आवाज के साथ आग लगी। शायद शॉर्ट-सर्किट हुआ था। आग को बुझाने का कोई सामान ट्रेन में नहीं था। 15 मिनट बाद आग तेज हो गई। फिर हमें कुछ समझ में नहीं आया। हम जैसे-तैसे ट्रेन से उतर गए।”

ट्रेन को दरभंगा के लिए रवाना किया जाएगा
मौके पर पहुंचे इटावा SSP संजय कुमार वर्मा ने कहा, ”ट्रेन के S-1 कोच के अलावा दो जरनल बोगियों में आग लगी थी। इस आग को बुझा दिया गया है। तीनों कोचों को अलग कर दिया गया है। ट्रेन को दरभंगा जाने के लिए तैयार किया जा रहा है। लोगों का सामान जला है, कोई भी गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुआ है। इटावा और कानपुर के यात्रियों को बसों से भेजने की तैयारी की जा रही है। बाकी ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से किया जाएगा।”
