जूनियर डॉक्टर की कार ने तीन आरक्षक और थाना प्रभारी को टक्कर मारी, घायल
जबलपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ड्यूटी में लगे तीन पुलिस आरक्षक और एक थाना प्रभारी को जूनियर डॉक्टर की कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों को चोट आई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह पुलिसकर्मी हॉस्टल के पास खडे होकर ड्यूटी कर रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने जूनियर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।
