क्या सहारा में फंसा पैसा कैसे वापिस मिलेगा? सुब्रत के निधन पर निवेशकों की जुबां पर सवाल
लखनऊ. सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद सहारा के करोड़ों निवेशकों में चिंता की लहर है। निवेशकों के मन में सवाल उठा रहा है कि क्या अब उनका पैसा डूब जायेगा? अगर नही ंतो सहारा के पैसे निकलेंगे? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोगों को अपने पैसे मिलने की आस जगी थी। कई लोगों ने सहारा रिफंड पोर्टल में पैसा वापिसी के लिये अप्लाई भी कर रखा थां। लेकिन पिछली रात ‘‘सहारा श्री’’ के निधन के बाद वह लोक मायूस हो गये हैं। तो आइये जानते हैं अब निवेशकों के रिफंड का क्या होगा।
पूछ रहे निवेशक सवाल
ऐसे ही एक निवेशक हैं जितेन्द्र कुमार राजपूत, जो यूपी के औरैया जिले में रहते हैं। उनका 3 लाख 50 हजार रूपये सहारा में फंसे हुए हैं। वर्षो से वह इसे वापिस पाने के लिये इधर-उधर भटक रहे हैं वह कहते हैं कि न्यायालय के फैसले के बाद उम्मीद जगी थी। लेकिन जब अब सुब्रत रॉय के निधन के बाद क्या होगा। हमें नहीं पता । एक और निवेशक संजय गुप्ता कहते हैं कि मैंने लगभग 10 साल पहले सहारा में 1 लाख 75 हजार रूपये निवेश किया था। सुब्रत जी जाने का दुःख है और साथ ही अपना पैसा फंसने का भी डर सता रहा है। निवेशकों के कहना है कि सरकार उनके पैसे वापिस दिलाये ।हम लोग कई सालों से न्याय उम्मीद लगाये बैठे हुए हैं।
पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का निधन
भारत के होटल इंडस्ट्रीज की सूरत बदलने वालों में से एक पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय थे. ओबेरॉय ग्रुप के मुखिया पृथ्वी राज सिंह ओबरॉय का निधन मंगलवार को 94 वर्ष की आयु में हो गया. फिलहाल वो ओबेरॉय होटल्स के संरक्षक थे, जिन्हें ‘Biki’ के नाम से जाना जाता है. पिछले साल ही उन्होंने ईआईएच लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और ईआईएच एसोसिएटेड होटल्स लिमिटेड के चेयरमैन पद को छोड़ा था.
पद्म विभूषण से हुए थे सम्मानित
पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय ने पढ़ाई भारत, यूनाइटेड किंगडम (UK) और स्विट्जरलैंड में की थी. पीआरएस ओबेरॉय को देश और दुनिया में लक्जरी ओबरॉय होटल खोलने का श्रेय जाता है. देश के प्रति उनकी असाधारण सेवा के लिए 2008 में उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
