MP का हर 10वां बच्चा नशे की लत का शिकार-सुरेन्द्रसिंह राजपूत
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के 26 जिले नशे के कारोबार से प्रभावित है और इसका शिकार युवा हो रहे हैं, इसका उदाहरण 6 सितम्बर को ग्वालियर चैकिंग बैरियर नशे की सामग्री भरा ट्रक पकड़ा गया था। ट्रक के अंदर सब्जी थी बीच में डोडा चूरा भरा हुआ है इसकी सप्लाई ग्वालियर में हो रही थी तब शिवराज सिंह चौहान क्यों चुप थे अब जब चुनाव तब सवाल पूछ रहे हैं। भाजपा से जब प्रश्न पूछे जाते हैं तब यह धार्मिक बातें कर भोली भाली जनता को गुमराह करते हैं।
नशे का कारोबार आडाणी के पोर्ट से हो रहा है वहां पीएम मोदी क्यों नहीं कार्यवाही करते हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बोलना चाहिये। यह बात राष्टीय प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने पत्रकारवार्ता में पत्रकारों के सवाल के जबाव में कहीं। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, राष्टीय प्रवक्ता सुरेन्द्रसिंह राजपूत, अनुजा आचार्य और सुबोध दुबे थे।
यूपी के बाद एमपी दूसर नम्बर का राज्य है
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह राजपूत के एक सवाल के जवाब में कहा है कि उत्तरप्रदेश के बाद मध्यप्रदेश देशभर में दूसरा राज्य है। जहां बच्चों में नशे की लत सर्वाधिक है। बच्चों में नशे की लत के शिकार वाले देश भर के 127 जिलों में से 9 जिले एमपी के हैं। संख्या के लिहाज से देखा जाये तो देशभर में नशे की लत गिरफ्त में मौजूद बच्चों में हर 10वां बच्चां मध्यप्रदेश का है।
