रतनगढ़ वाली माता का मेला कल, भारी वाहन प्रतिबंधित

ग्वालियर. भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने दीपावाली के पर्व की श्रृंखला में भाईदूज के अवसर पर सेवढा अनुभाग जिला दतिया की सीमा से जुड़ने वाली सज्ञ़कों पर हैवी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की है। हैवी वाहनों पर यह रोक दिया जिले के अतरेटा के क्षेत्र में आने वाली रतनगढ़ माता मंदिर पर मेला का आयोजन हो रहा हहै।
हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली की भाईदौज पर रतनगढ़ धार्मिक स्थल पर विशाल मेला का आयोजन होने जा रहा है। इससे बढ़ी संख्या में श्रद्धालु मुख्य मार्ग से रतनगढ़ वाली माता दतिया में आवाजाही अधिकतर मुख्य मार्गो से दोपहिया, चार पहिया वाहन सहित पैदल यात्रा करते हैं। मुख्य मार्गो पर भारी बड़े वाहनों (रेत मिट्टी) की भी आवाजाही होती रहती है। अनावश्यक रूप से उक्त वाहन मुख्य मार्ग के दोनों और पार्क कर दिये जाते हैं। इससे आवागमन अवरूद्ध होकर गंभीर हादसे की प्रबल आशंका हर समय विद्यमान रहती है। अनेकों बार गंभीर दुर्घटनाये घटित हो चुकी है।
इसको लेकर कईबार पुलिस एवं प्रशासन को कानून व्यवस्था की अप्रिय स्थिति का सामना करना पडा है। अतः जन सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 13 से 15 नवम्बर तक प्रमुख मार्गो पर भारी वाहनों (रेत मिट्टी) को प्रतिबंधित किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *