BJP और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के बीच विंध्यवासियों के दिवाली मिलन समारोह में हुई मारपीट, पीसी शर्मा बोले -मुझे अपशब्द कहें

सोमवार को भोपाल के सिंधु भवन में विंध्य क्षेत्र के लोगों को दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया हुआ था। - Dainik Bhaskar

भोपाल. भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गयी। सोमवार की दोपहर को शहर के सिंधु भवन में विध्य क्षेत्र के लोगों को दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया हुआ था। जिसमें रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शामिल होकर ज्ञापन लिया। उनके जाने के बाद विधायक और भोपाल दक्षिण पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार पीसी शर्मा कार्यक्रम में पहुंचे। तभी शाम को लगभग 4.30 बजे BJP कार्यकर्त्ताओं के बीच कहा सुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष एक -दूसरे से भिड़ गये।
पीसी शर्मा समर्थकों ने किया झगड़ा- सुनील पांडे
भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने बताया कि भोपाल में निवासरत विंध्य क्षेत्र के लोगों का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। लगभग एक हजार लोग प्रोग्राम में मौजूद थे। पूरी तरह से गैर राजनैतिक कार्यक्रम था। केवल हमारे क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उस परेशानी से अवगत कराने के लिये रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को आमंत्रित किया था। उन्होंने ज्ञापन लिया और उसके बाद पीसी शर्मा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उनके समर्थकों ने हमारे साकह आरके सिंह को अपशब्द कहे। पीसी शर्मा के समर्थकों ने कार्यक्रम में विवाद किया है।
हार से बौखलाई बीजेपी, मुझे अपशब्द कहे-पीसी शर्मा
विवाद के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा ने कहा- दीपावली मिलन के कार्यक्रम में मुझे बुलाया गया था। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। ये लोग हार से बौखला गए हैं। कल (रविवार) भी एक हमारे कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। इन्हें लोकल में कैंडिडेट नहीं मिला तो बैरागढ़ से ले आए हैं।बीजेपी के लोग बौखला गए हैं। ये पूरी तरह से प्रायोजित तरीके से विवाद कराया गया है। मुझे अपशब्द कहे गए। इसकी मैं निंदा करता हूं। ये भाजपा का कैरेक्टर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *