Pakistan Team World Cup 2023-पाकिस्तान टीम घर पहुंचते ही आया भूचाल, विश्वकप में बेइज्जती के बाद इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा
करांची. भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2023 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले में खत्म हो गये हैं। अब सेमीफायनल राउंड शुरू होगा। इस बार टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की हालत बेहद खराब रही है। बाबर आजम की कप्तानी में टीम ने 9 में से सिर्फ 4 मैच ही जीते और टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। पाकिस्तान टीम अपना अंतिम मैच खेलकर घर भी पहुंच गयी है। मगर इसी बीच टीम में भूचाल भी देखने को मिला है। दरअसल पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
पाकिस्तान टीम अपने घर पहुंची, हसन अली यहीं ठहरे
बता दें कि पाकिस्तान टीम टुकड़ों में अपने घर रवाना हुई है. पहले बैच में 11 खिलाड़ी 12 नवंबर की सुबह 8.55 बजे ही रवाना हो गए. बाकी प्लेयर उसी दिन रात 8:20 पर रवाना हुए. सभी प्लेयर्स ने कोलकाता से फ्लाइट ली. सभी UAE होते हुए घर पहुंचे.तेज गेंदबाज हसन अली अभी भारत में ही रुकेंगे. यहां उनकी ससुराल है. वो 22 नवंबर को रवाना होंगे. पाकिस्तान टीम के कोच मिकी आर्थर 13 से 16 नवंबर तक यूएई में ही रुकेंगे. इसके बाद वो 16 नवंबर को लाहौर के लिए रवाना होंगे.

हाल ही में इंजमाम ने भी दिया था इस्तीफा
हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है. उन्होंने अपना यह इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ जका अशरफ को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया.53 साल के इंजमाम उल हक को हारून रशीद के पद छोड़ने के बाद इसी साल अगस्त के महीने में पीसीबी का चीफ सेलेक्टर बनाया गया था. ऐसे में पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम तीन महीने से भी कम समय इस पद पर रहे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दो इस्तीफों के बाद जल्द ही बाबर आजम का भी कप्तानी से इस्तीफा आ सकता है. बाबर भी अपने बोर्ड के रवैये से खुश नहीं दिख रहे हैं.
