सीसीटीवी से मतदान केन्द्र पर होगी निगरानी
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान के लिये चुनाव आयोग ने कई तैयारियां की है। अब 17 नवम्बर की मतदान से पूर्व राज्य की राजधानी भोपाल में वोटिंग के लिये विशेष तरह की तैयारी की जा रही है। भोपाल के मतदान केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। यानी मतदान पर चुनाव आयोग सुरक्षा के लिहाज से तीसरी आंख से निगरानी करेगां
मतदान केन्द्रों पर रखी जायेगी
प्रशासन ने भोपाल के 1100 मतदान केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं। इनसे 17 नवम्बर को होने वाले मतदान पर नजर रखी जायेगी। मतदान केन्द्र पर तीसरी आंख से नजर रखने के साथ ही वेब कास्टिंग भी होगी। यहां से इनका सीधा एक्सेस कंट्रोल रूम में होगा। जहां से बूथों के पल-पल की एक्टिविटी पर नजर रखी जायेगी।
