रंग-बिरंगी रोशनी से रोशन हुआ शहर, बाड़ा धुआं से घिरा, बच्चों ने चलाये पटाखे

ग्वालियर. दीपावली के अवसर पूरा ग्वालियर शहर रोशनी से जगमागाया हुआ था। रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी के साथ चुनावी रंग भी दिखाई दे रहा है। प्रकाश का पर्व रविवार की शाम को धूमधाम से मनाया गया है। शहर के लोगों ने लक्ष्मी पूजन कर दीप जलाये और बच्चों व बड़ों जमकर पटाखे जाये। लोग एक दूसरे को शुभकामनायें देते रहें। पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाया हुआ थाि। इस बार की दीपावली पर विधानसभा चुनाव की झलक भी साफ देखने को मिली। 4 दिन बाद मतदान है तो चुनाव में किस्मत अजमा रहे उम्मीदवार अपने -अपने समर्थकों व क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दिये ।किसी ने भारत माता के नाम पर दीप जलाये तो किसी ने भगवान राम व लक्ष्मी माता के नाम पर जलाये।

जमकर पटाखे फोड़े
हालांकि पटाखों से प्रदूषण होता है, लेकिन पूरे साल का एक बड़ा त्योहार दीपावली है और बच्चों से लेकर बड़ों ने जमकर पटाखे फोड़े। वैसे इस बार कम शोर व धुएं के पटाखों पर ज्यादा ध्यान रहा, लेकिन इसके बाद भी कोई पीछे नहीं रहना चाहता था। रात को तो आसमान पटाखों की रंगबिरंगी रोशनी से नहा गया।
उम्मीदवारों ने क्षेत्र में मनाई दीपावली
माहौल विधानसभा चुनाव का है तो इसे चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपने-अपने स्तर पर भुनाया है। ग्वालियर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ हजीरा पर दीपावली मनाई है। यहां एक साथ पांच हजार दीप चलाए गए थे। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। यहीं से भाजपा प्रत्याशी व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचे और दीपावली मनाया। इसी तरह ग्वालियर दक्षिण में वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने भी अपने क्षेत्र के लोगों के साथ दीपावली का सेलिब्रेशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *