CM शिवराज, नरेंद्र सिंह, सिंधिया ग्वालियर दौरे पर, अमित शाह गुना दौरे पर
ग्वालियर. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में सिर्फ 4 दिन शेष है और प्रचार थमने में दो दिन बचे है। ऐसे में दीपावली के दूसरे दिन 13 नवंबर सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर चंबल के दौर पर रहेंगे। इसके अलावा अमित शाह भी गुना के चचौडा दौरे पर रहेंगे।
