टीम इंडिया ने नीदरलैंड पर वर्ल्ड कप में नौंवी जीत दर्ज की
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने फैंस को दिवाली गिफ्ट दिया और अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड को 160 रनों से पटखनी दी। वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की सेना ने लगातार 9 मैच जीतकर लीग दौर का अंत किया। अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में कोई भी टीम भारत को हरा नहीं पाई। भारत ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड को हराया। टीम इंडिया को अब 15 नवंबर को वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिडना है।
श्रेयस अय्यर-केएल राहुल ने मचाई तबाही
केएल राहुल ने 54 गेंद पर 102 रन बनाए। वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जडने वाले भारतीय क्रिकेटर बने जिससे उनके और श्रेयस अय्यर नाबाद 94 गेंद पर 128 रन के बनाए। जिससे भारत ने दिवाली के दिन नीदरलैंड के खिलाफ 4 विकेट पर 410 रनों का विशाल स्कोर खडा किया। अय्यर और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 208 रन साझेदारी बनाई। इन दोनों के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 61 रन, शुभमन गिल ने 51 रन और विराट कोहली ने 51 रन क अर्धशतकीय पारियों का भी योगदान दिया।
