दीवाली की रात को दिल्ली की हवा में घुला पटाखों का जहर, प्रदूषण बढ़ा और एक्यूआई हुआ गंभीर

नई दिल्ली. दीपावली की रात को राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर से बिगड़ने लगी है। दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। जिन इलाकों में एकक्यूआई में बढ़त दर्ज की जा रही है। उनमें जहांगीरपुरी, आरकेपुरम, ओखला, श्रीनिवासपुरी, आनंद विहार, वजीरपुर, बवाना और रोहिणी शामिल है।

कहां-कितना रहा AQI?

इलाके AQI
आरके पुरम 999
जहांगीरपुरी 847
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 710
रोहिणी 586

बता दें कि दिवाली की शाम तक दिल्ली का औसत एक्यूआई 218 दर्ज किया गया था, जिसने दिवाली के दिन सबसे बेहतर हवा होने के साथ 8 साल की रिकॉर्ड तोड़ा था. सालों बाद ऐसा हुआ कि दिल्लीवालों को दिवाली के दिन साफ आसमान नजर आया और हवा सांस लेने के काबिल हुई. हालांकि, रात होते-होते हवा खराब होती गई और कम तापमान के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *