ग्वालियर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस में AC कोच में आग लगी
ग्वालियर. शहर में दीपावली की सुबह ग्वालियर स्टेशन के वॉशिंग साइड क तरफ एक बडा हादसा हो गया। बनारस से ग्वालियर आई बुंदेलखंड एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग एसी कोच बी-4 में लगी। आग की लपटें व धुंआ उठते देख वहां हडकंप मच गया। रेलवे के अफसरों ने तत्काल दमकल दस्ते को सूचना दी। दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर पानी फायर कर काबू पाया।
