दीपावली पूजन के लिये इकलौता लक्ष्मी के अष्टस्वरूपों का नोहलेश्वर मंदिर, 8 लक्ष्मी प्रतिमायें
जबलपुर. दीपावली पर जहां घर-घर में मां लक्ष्मी की पूजा आराधना की जायेगी और वहीं अनेक लोग मंदिर भी जायेंगे। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे के ग्राम नोहटा में 9वीं शताब्दी का अति प्राचीन नोहलेश्वर मंदिर है। जहां देवी लक्ष्मी के अष्टस्वरूपों की प्रतिमायें स्थापित है। लक्ष्मी जी के स्वरूपों की पूजा का फल उनके नाम के अनुसार ही मिलता है। जिसमें एक हैं देवी लक्ष्मी के 8 स्वरूपों में वीर लक्ष्मी, गज लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी, धन्य लक्ष्मी, विजय लक्ष्मी आदि लक्ष्मी ऐश्वर्या लक्ष्मी, धन लक्ष्मी मंदिर के चारों और अष्ट लक्ष्मी के दर्शनों के लिये दीपावली पर यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहता है। लोक मान्यताओं के अनुसार यहां अष्ट लक्ष्मी के दर्शनों के लिये दीपावली पर यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहता है। लोक मान्यताओं के अनुसार यहां अष्ट लक्ष्मी के दर्शन करने से श्रद्धालुओं को धन विद्या वैभव शक्ति और सुख की प्राप्ति होती है।
दीपावली पर नोहलेश्वर मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु
दीवाली के मौके पर सुबह से शाम तक मां लक्ष्मी के 8 स्वरूपों के दर्शन करने के लिये लोग श्रद्धालु नोहलेश्वर मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर में शिल्प कला की सुन्दर विभिन्न आकृतियां मंदिर के चारों ओर दीवारों में बनी हुई है। प्रतिमाओं का अपना एक विशेष धार्मिक महत्व है। यह कलाकृतियों काफी मनोहारी है। यह मंदिर एक चबूतरा पर स्थित है शिल्पकला और आस्था का अद्भुत संगम नोहलेश्वर शिवमंदिर के दर्शन किये बना यहां से निकलने वाले पर्यटक नहीं जाते हैं। अष्ट लक्ष्मी की प्रतिमाओं पर कमल पुष्प चढ़ाने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। यही कारण है कि दीपावली को मंदिर की दीवारों में विराजमान अष्ट लक्ष्मी के स्वरूपों के दर्शन करने के लिये दूर-दूर से भक्त आते हैं।
