MP में मतगणना के दौरान इन लोगों की नहीं लगेगी ड्यूटी

जबलपुर. हाईकोर्ट ने मतगणना के दौरान मतपेटी में निर्धारित से 50 वोट अधिक निकलने के रवैये को आडे हाथों लिया। इसी के साथ दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दे दिए साथ ही व्यवस्था दे दी कि जो अधिकारी दोषी पाए जाएं भविष्य में उनकी चुनाव ड्यूटी हर्गिज न लगाई जाए। सबसे खास बात यह रही कि मामले की सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग ने भी अनियमितता की बात स्वीकारी।
मत पेटी में कुल मतों से 50 मत अधिक पाए गए थे
न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता रामबेट यादव क ओर से पक्ष रखा गया। दलील दी गई कि याचिकाकर्ता ग्राम बोम्होरी मडिया, जिला टीकमगढ में सरपंच पद की प्रत्याशी थी। मतदान केंद्र क्रमांक-145 में मतदान के बाद मतपेट को सल कर दिया गया था। चार दिन बाद मतगणना के दौरान मत पेटी में कुल मतों से 50 मत अधिक पाए गए। याचिका में जिला कलेक्टर चुनाव आयोग, जिला कलेक्टर सुभाष कुमार, रिटर्निंग अधिकारी सीपी पटैल और पोलिंग अधिकारी हीरा लाल राजपूत को अनावेदक बनाया गया था। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *