UP के व्यापारी को लूटने वाले गुंडे फारूख पुलिस ने एनकांउटर में मार गिराया, ड्रायवर था साजिशकर्त्ता

मथुरा. यूपी के मथुरा में एक कारोबारी की पत्नी की हत्या और लूट के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश फारूख ने व्यापारी की पत्नी की हत्या कर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार मारे गये बदमाश फारूख ने मोहसीन(ड्रायवर) के साथ मिलकर 4 नवम्बर की देर रात को गुरू कृपाविलास कॉलोनी में व्यापारी कृष्णकुमार अग्रवाल की पत्नी कल्पना अग्रवलाल की हत्या कर दीथी और उन्हें भी बुरी तरह से पीटा था और इसके बाद यह बदमाश घर में रखा कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गये थे। हैरानी की बात यह है कि फारूख ने जिस मोहसीन के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था वह व्यापारी कृष्णकुमार अग्रवाल का ड्रायवर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *