भारतीय सेना के जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंच PM नरेन्द्र मोदी, सेना की जैकेट में दिखाई दिये मोदी

Imageनई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिये हिमाचल प्रदेश के लेपचा पहुंच गये है। वहां उन्होंने जवानों से मुलाकात5 की। प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष दिवाली के अवसर पर देश के अलग-अलग सीमाई क्षेत्रों का दौरा करते हैं और सेना के जवानों के साथ ही दीवाली की खुशियां को बांटते हैं।

पीएम मोदी ने इस मौके पर एक्स (ट्वीट) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा पहुंच गया हूं। इस दौरान पीएम मोदी सेना की जैकेट और टोपी में नजर आए। आपको बता दें कि रविवार को पूरे देश में दिवाली मनाई जा रही है।  हालांकि देश की सीमा की सुरक्षा में जुटे जवान ड्यूटी की वजह से अपने घर नहीं जा पाते हैं।  ऐसे में उन्हें परिवार की याद ना आए इसलिए पीएम मोदी हर साल देश के अलग-अलग सीमाई क्षेत्रों में जवानों के साल मिलकर दिवाली मनाते हैं।  पीएम मोदी ने लेपचा पहुंचकर न सिर्फ जवानों से मुलाकात की बल्कि उनका हाल चाल भी जाना।

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर सियाचिन में तैनात जवानों के साथ खुशिया बांटी थी।  यह दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र है और वहां की परिस्थितियां बहुत कठिन हैं।  PM मोदी के इस कदम से जवानों का मनोबल बढ़ा था। पीएम मोदी इस मौके पर जवानों को मिठाई भी खिलाते हैं।

2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. कारगिल युद्ध में भारत की जीत के लिए यह एक ऐतिहासिक स्थान है।

2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाख में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम से जवानों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें एहसास होता है कि देश उन्हें महत्व देता है।

 

 

POST A COMMENT

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *