उत्तरकाशी के हाइवे पर बन रही टनल टूटी, टनल का 50 मीटर हिस्सा धंसा, मलबे में दबे 36 मजदूर

अफसर बोले- लोगों को निकालने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है|देश,National - Dainik Bhaskar

उत्तरकाशी. उत्तराखंड में ब्राम्हखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव त कनवयुगा कंपनी की निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा टूटने से मलबे 40 मजदूरों के फंसे होने की खबर आ रही है। खबर मिलते ही उत्तरकांशी जिला मुख्यालय से राहत और बचाव दलों को दुर्घटनास्थल के लिये भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि कि यह हादसा भूस्खलन के कारण हुआ है। निर्माणाधीन टनल के भीतर सभी मजदूर सुरक्षित हैऔर उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर है।

14 किमी लंबी टनल लद्दाख का कश्मीर से जोड़ेगी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

निर्माणाधीन टनल में कार्यदायी संस्था NHIDCL की मशीनरी मलबा हटाने का कार्य कर रही है। टनल के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं, और उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर है. मजदूरों की अभी सही संख्या पता नहीं चल सकी है।  अनुमान के मुताबिक 20 से 25 के बीच मजदूर फंसे हो सकते है।  टनल का निर्माण नवयुगा कंपनी कर रही है. बाहर 5 एंबुलेंस तैनात हैं, ताकि रेस्क्यू किए गए मजदूरों को जरूरत पड़ने पर बिना देर किए प्राथमिक उपचार मिल सके और उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सके।  सिलक्यारा की ओर सुरंग के मुख्य द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है, जबकि सुरंग में जो मजदूर काम कर रहे थे वे 2800 मीटर अंदर है।  यह टनल ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसकी लंबाई 4.5 किमी है। 4 Km सुरंग का निर्माण हो चुका है।  पहले इस टनल का कार्य सितंबर 2023 में पूरा होना था, लेकिन प्रोजेक्ट में देरी हो गई है। अब इसे मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जानकारी के मुताबिक इस साल मार्च में भी इस निर्माणाधीन सुरंग में भूस्‍खलन की घटना हुई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *