चुनाव में बांटने के लिये कम्बल पकड़े गये, विक्की फैक्ट्री चैकिंग पॉइंट कार से किये जब्त 25 कंबल
ग्वालियर. झांसी रोड स्थित विक्की फैक्ट्री चैकिंग नाका पॉइंट पर शनिवार की रात को एक कार को पकड़ा है। जिसमें 25 नये कम्बल मिले है। कार के साथ मिले युवक ने बताया है कि यह कम्बल बांटने के लिये थे। लेकिन कहां बांटने थे कैसे बांटने थे यह पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि यह चुनाव बांटने के लिये थे। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देकर पुलिस ने कम्बल अपनी निगरानी में ले लिये हैं।
क्या है मामला
शहर की झांसी रोड थाना पुलिस की टीम जब चेकिंग नाका विक्की फैक्ट्री पर जांच कर रही थी तभी एक इंडिगो कार MP07 CD-4464 आते हुए दिखी। कार को चेक किया तो उसमें पीछे की सीट से लेकर डिक्की तक कंबल भरे हुए थे। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 25 न्यू ब्रांड कंबल मिले हैं। कार के साथ चालक दीपक जादौन पुत्र रूप सिंह जादौन निवासी पिंटो पार्क गोला का मंदिर मिला है। जब उससे कंबल के बारे में पूछताछ की और दस्तावेज व बिल दिखाने के लिए कहा तो वह उचित जवाब नहीं दे सका है। उसका कहना था कि यह कंबल बांटे जाने थे। पर यह नहीं पता कि कहां बांटे जाने थे। पुलिस ने कंबल जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। कंबल पकड़े जाने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी है।
