प्रदूषण कम करने निगम ने किया पानी का छिडकाव

आमजनों से अपील मनाएं स्वच्छ और ग्रीन दीपावली
ग्वालियर नगर निगम प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा खुले में चल रहे निर्माण कार्यो पर सख्ती की जा रही है। इसके साथ ही शहर की सडकों को डस्ट फ्री रखने के लिए नियमित रूप से पानी का छिडकाव किया जा रहा है। वहीं नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वह शासन द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार ही पटाखे जलाएं।
सर्दियों का मौसम आते ही ग्वालियर शहर में प्रदूषण का स्तर बढ गया है। इस को कम करने के लिए नगर निगम द्वारा वाटर फोगर मशीनों के माध्यम से लगातार पानी का छिडकाव किया जा रहा है। वहीं भवन शाखा के अधिकारियों द्वारा खुले में चल रहे निर्माण कार्यो पर सख्ती करते हुए वहां पर नियमित रूप से पानी का छिडकाव करने एवं ग्रीन नेट लगाने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार निर्माण की निगरानी की जा रही है। नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वह कचरा नहीं जलाएं। कचरा नगर निगम के टीपर वाहन में ही डालने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *