भाजपा प्रत्याशी जसपालसिंह जज्जी को आया हार्ट अटैक
अशोकनगर. एमपी विधानसभा चुनाव के दौरान मंगलवार को अशोकनगर से भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी की हालत खराब होने से उन्हें इलाज के लिये भोपाल भेजा गया, जहां उनके हार्ट में ब्लॉकेज की पुष्टि हुई है। अब जज्जी के ऑपरेशन के लिये उन्हें उन्हें भोपाल से दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं अब उनके समर्थक प्रचार में उनके न होने को लेकर लोगों से अपील कर रहे हैं। उनके समथ्रक जनता के बीच जाकर कह रहे हैं की चुनाव आप सभी लड़ रहे हैं।
मगलवार को खराब हुई थी तबीयत
बता दें कि मंगलवार को सुबह विधायक जज्जी को उस वक्त अचानक सीने मे दर्द शुरू हुआ जब वह राजपुर गांव मे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की होने वाली सभा में जाने की तैयारी कर रहे थे । जिला चिकित्सालय मे प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉक्टरो ने भोपाल रेफर कर दिया था। भोपाल के एक निजी अस्पताल मे हुई जांचों के बाद उनके हृदय मे ब्लॉकेज की समस्या सामने आई है। यहां डॉक्टरो की सलाह के बाद उन्हें ऑपरेशन के लिये भोपाल से दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है।
।
