ग्वालियर में आचार संहिता के 30 दिन में 3.75 करोड कैश 85 लाख क शराब, 3.41 करोड के गहनें पकडें

ग्वालियर. शहर में विधानसभा आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा बतौर अभियान चलाकर अवैध धनराशि, शराब और अन्य मादक पदार्थों की जब्ती जारी है। अब तक जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मिलाकर लगभग पौने तीन करोड रुपए की धनराशि जब्त की जा चुकी है। साथ ही लगभग 85 लाख रुपए मूल्य की 94 हजार 588 लिटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है। इसके अलावा लगभग 70 लाख रुपए मूल्य के करीबन 5 लाख 18 हजार ग्राम अन्य मादक पदार्थ भी जब्त किए गए है, साथ ही लगभग 3 करोड 42 लाख रुपए लागत की 5 हजार 952 ग्राम से अधिक गहने व अन्य धातुएं भी बरामद हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *