अपनी निंदा भी करता हूं और मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं और नीतीश ने सदन में मांगी माफी

बोले- शर्म महसूस कर रहा हूं; राबड़ी बोलीं- गलती से मुंह से निकल गया होगा|पटना,Patna - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में सेक्स एज्युकेशन को लेकर दिये अपने भाषण को लेकर कहा है कि मैंने तो महिलाओं की शिक्षा की बात की थी। हमने यू ही यह बातें कह दी थी। अगर कोई आहत हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने सदन में भी माफी मांगी है। सदन में बोलते हुए नीतीश ने कहा है कि हम महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए हैं। अगर मेरी किसी बात से तकलीफ हुई है। तो अपने शब्द वापिस लेता हूं। मैं अपनी स्वयं निंदा करता हूं। मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं। बल्कि दुःख भी प्रकट कर रहा हूं। वहीं विपक्ष के विधायक इस दौरान सदन में हंगामा किया।

‘मैं माफी मांगता हूं। मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं, अगर मेरी कोई बात कहना गलत था, मेरी किसी बात से दुख पहुंचा है तो माफी मांगता हूं। अगर मेरे बयान की कोई निंदा कर रहा है, तो हम माफी मांगते हैं। अगर इसके बाद भी कोई मेरी निंदा करता है तो मैं उसका अभिनंदन करता हूं।’बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, ऐसी बात उनके (नीतीश कुमार) मुंह से गलती से निकल गई। उन्होंने माफी भी मांगी है। सदन चलते रहने देना चाहिए। मुख्यमंत्री को अपनी बात का पछतावा है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह 11 बजे मीडिया से बात की।
मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह 11 बजे मीडिया से बात की।

विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने उठाई कुर्सियां
बिहार में विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। नीतीश विधानसभा पहुंचे तो बाहर बीजेपी विधायक नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने मीडिया के सामने अपने जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर माफी मांग ली। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। अंदर भी बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वो उनके इस्तीफे की मांग पर अड़े थे।नीतीश कुमार ने सदन के अंदर अपनी बात रखी फिर माफी मांगी। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने सदन में कुर्सियां उठा लीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इनके नाम नोट करो। कार्रवाई होगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *