IDF ने हमास कमांडर असेफा को किया खात्मा, अतांकियों के हेडक्वार्टर को इजरायल ने घेरा
नई दिल्ली. हमास ने 7 अक्टूबर को जिस युद्ध का आगाज किया था। इजरायल उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिये रात-दिन एक किये हुए हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेस गाजा में कहर बरपा रही है। उसकी सेना आतंकियों के खिलाफ जमीन और आसमान एक किये हुए है। ताजा घटनाक्रम में इजरायली सेना ने गाजा स्थित हमास के हेडक्वार्टर को चारों ओर से घेर लिया है। आतंकियों के कई अजम ठिकानों को अपने कब्जे में ले लिया है। एक अहम मिलिट्री बेस कब्जे में आया है। जहां से एंटी टैंक मिसाइल, लांचर, हथियार और इंटेलीजेंस सामग्री मिली है। जमीन पर मौजूदा इजरायली सेना के सहयोग से आईडीएफ ने 10 आतंकियों के एक समूह को मार ढेर कर दिया है। जिसमें हमास का एक टॉम कमांडर वाएल असेफा भी शामिल था।
इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने दावा किया है कि हमास की दीर अल-बलाह बटालियन के कमांडर वाएल असेफा ने 7 अक्टूबर को हुए हमलों की अगुआई की थी। उसने सेंट्रल कैम्प ब्रिगेड के अन्य कमांडरों के साथ इजरायल में हुए नरसंहार के दौरान हमास के आतंकवादियों को भेजने में मदद की थी। उसके बाद भी कई आतंकी वारदातों में शामिल था। उसे वर्ष 1992-98 के बीच इजरायल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से जेल की सजा मिली थी। इसके अलावा इजरायली सेना आपसी तालमेल की वजह से लगातार आतंकियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन चला रही है। जमीन पर मौजूद उसके सैनिकों ने अपने पास सक्रिय एक एंटी टैंक मिसाइल सेल की पहचान करके आईडीएफ जेट को सूचित किया है।
