छात्रा से दुष्कर्म करने वालों पर पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज, गांव में हंगामा हुआ तो छात्रा को छोड़ा

ग्वालियर. 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म बनाकर बेरहमी से मारपीट की घटना घटित हुई है। दुष्कर्म के बाद बदमाश रातभर उसे जंगल में हाथपैर बांध कर पीटते रहे। अगले दिन दोपहर 12 बजे गांव में छात्रा की तलाश में माहौल खबरा हुआ तो उसे अपहरण कर भाग गये ।छात्रा को उसकी एक सहेली ने कुछ काम से मिलने बुलाया था। इसके बाद वह उसे गांव के पीछे जंगल में अपने एक दोस्त के पास ले गयी। यहां से सहेली का दोस्त उसे गहरे जंगल में ले जाकर 2 अन्य लडकांे के पास छोड़ आया। उनमें से एक ने जबरन छात्रा से दुष्कर्म किया इसके बाद रात भर उसे जंगल में हाथ पैर बांध कर रखा गया। अगले दिन जब गांव में हंगामा खडा हुआ तो उसे धमकाते हुए छोड़ा गया है। घटना बिलौआ के रौरा गांव में 31 अक्टूबर की रात 11 बजे से 1 नवम्बर की दोपहर 12 बजे के बीच की है। घटना से डरे परिजन 5 दिन तक शांत रहे। 7 नवम्बर को वह बिलौआ थाने और शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त छात्रा की सहेली समेत 5 लोगों पर दुष्कर्म में सहयोग करना और मारपीट करने सहित पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला
झांसी रोड हाइवे पर बसे रौरा में रहने वाली 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा के साथ रेप की घटना हुई है। पीड़ित छात्रा सभी भाई-बहन में सबसे बड़ी है। छात्रा ने बताया कि 1 नवंबर को उसके स्कूल में हिंदी का टेस्ट था। जिस कारण वह 31 अक्टूबर की रात पढ़ाई कर रही थी। रात करीब 11 बजे पिता खेत पर पानी देने गए थे और मां सो गई थी। तभी पास रहने वाली उसकी सहेगी कृष्णा उसके पास आई और बातचीत के बहाने उसे घर से बाहर ले आई। बातचीत में उलझा कर वह उसे एकांत स्थान पर लेकर पहुंची। यहां पर उसका दोस्त शिवराज मिला। शिवराज उसे जबरन जंगल में ले गया। जंगल में शिवराज गुर्जर का दोस्त सुमित गुर्जर व एक अन्य युवक मिले। शिवराज ने छात्रा को सुमित के पास छोड़ा और एक अन्य युवक के साथ चला गया। उनके जाते ही सुमित ने छात्रा से दुष्कर्म किया, जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से मारपीट की। मारपीट से वह बेदम हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 15 मिनट बाद दोनों युवक लौटकर आए। अब शिवराज गुर्जर और सुमित गुर्जर दोनों अनजान युवक को छात्रा के पास छोड़कर चले गए।
अनजान शख्स ने हाथ-पैर बांधकर पीटा
सुमित और शिवराज के आने के बाद छात्रा ने वहां से निकलने का प्रयास किया तो उसकी निगरानी कर रहे अनजान युवक ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट व धमकी से घबराई छात्रा की हिम्मत टूट गयी और चुपचाप पड़ी रहीं। इस दौरान 2 बार शिवराज उसे देखने के लिये आया और युवक के पास गांव में रहने वाले विकास गुर्जर का बार-बार कॉल आ रहा था। जिसे अनजान लड़का पूरी जानकारी दे रहा था।
पुलिस का कहना
इस मामले में बिलौआ थाना प्रभारी अभय सिंह का कहना है कि नाबालिग पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं आए हैं, लेकिन जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *