अशोकनगर आई मायावती ने कहा कि पिछडों का वोट लेने के लिए बडी-बडी बातें कर रही कांग्रेस, इनके बहकावे में न आएं

अशोकनगर. बसपा सुप्रीमो मायावती ने अशोकनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। मायावती ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता कहते हैं कि अति पिछड़े वर्ग को पूरा लाभ दिलाने के लिए जातीय जनगणना होनी चाहिए। इन्हें ये मालूम होना चाहिए कि जब अंग्रेजों के जाने के बाद लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही तब कांग्रेस के सत्ता के दौरान सबसे पहले पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण देने के लिए जो सर्वे हुआ था उसे कांग्रेस पार्टी की सरकार ने लागू नहीं किया। उसके बाद मंडल कमीशन की रिपोर्ट को भी कांग्रेस सरकार ने लागू नहीं किया।
मायावती ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने मंडल कमीशन और काका कालेलकर की रिपोर्ट को लागू नहीं किया आज चुनाव के दौरान पिछड़ों का वोट लेने के लिए बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं। लोगों को इनकी हवा-हवाई बातों के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *