सिंधिया ने पूछा लाड़ली बहना का पैसा आ रहा, रोने लगी महिला
ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के भितरवार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंच से नीचे उतरे। भीड़ में बैठीं कन्हाई बाई को बुलाकर पूछा कि लाड़ली बहना का पैसा आ रहा है कि नहीं। कन्हाई बाई बोलीं- 1250 रुपए आ रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं 5 बच्चों का पालन करती हूं। लाड़ली बहना के पैसा आने का इंतजार रहता है।’ कन्हाई बाई भावुक होकर रोने लगीं तो सिंधिया ने उन्हें गले लगा लिया।

