BJP प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के सभास्थल पर जमकर मारपीट
इंदौर. विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई और कुर्सियां फेंकी गईं। महिलाओं को भागकर खुद को बचाना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया। कुछ समय बाद कैलाश सभा लेने पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह की शिकायत मिलने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभास्थल पर नशे की हालत में दो लोग मिले थे, उन पर कार्रवाई की है।

कैलाश समर्थक ने की सड़क बाधित, कांग्रेस ने की शिकायत
भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक ने इंदौर-1 क्षेत्र में सड़क पर कन्हैया मित्तल की भजन संध्या आयोजित की। इससे आवागमन बाधित हुआ और आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इधर, क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने मतदाताओं को लुभाने का आरोप लगाकर मामले की चुनाव आयोग से शिकायत की है। शुक्ला ने शिकायत में कहा कि भजन संध्या संस्था हर्ष खाटू श्याम सेवा समिति के बैनर तले 5 नवंबर को वृंदावन कॉलोनी में आयोजित की गई।
समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह बैस कैलाश समर्थक हैं। भजन संध्या होने के पहले ही की गई शिकायत में शुक्ला ने आयोजन पर रोक लगाने की मांग की थी। कहा गया था कि आयोजन की आड़ में भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जाएगा, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। कैलाश के बेटे आकाश विजयवर्गीय के नाम से फेसबुक पेज पर भी आयोजन की रील पोस्ट की गई।
