पाकिस्तान के एयरबेस पर आतंकी हमला, 3 लड़ाकू विमानों को जलाया, 9 आतंकी मारे गए

पाकिस्तान में सितंबर में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली थी।नई दिल्ली. पाकिस्तान में एक बार फिर से आतंकियों ने वायुसेना के बेस पर हमला किया है। आत्मघाती हमलावरों समेत कई भारी हथियारों से लैस आतंकी पंजाब के मियांवली स्थित पाकिस्तान वायुसेना के अड्डे में घुस गये हैं। दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग हो रही है और इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एयरबैस के अन्दर आग की भारी लपटें दिखाई दे रही है। 3 लड़ाकू विमानों को जलाया, 9 आतंकी मारे गए।
ऐसा कहा जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर सीढि़यों के जरिये अन्दर आये और फिर हमला शुरू कर दिया और कई बम धमाकों को भी अंजाम दिया। आत्मघाती बॉम्बर के खिलाफ पाकिस्तानी सेना का ऑपरेशन जारी है। अभी तक पाकिस्तानी सेना ने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। आपको बता दें कि मियांवली वहीं एयरबेस है जहां इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी समर्थकों ने हमला कर दिया था और इतना नहीं, प्रदर्शनकारियों ने एयरबेस के बाहर एक विमान के ढांचे को भी आग लगा दी थी।

पाकिस्तान एयरबेस के ऊपर धमाके से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

इससे पहले पाकिस्तान में 28 सितंबर को 2 जगहों पर 2 ब्लास्ट हुए थे। पहला आत्मघाती हमला बलूचिस्तान के मस्तुंग शहर में एक मस्जिद के पास हुआ था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इसमें एक DSP समेत 54 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हमले के वक्त लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के लिए इकट्ठा हो रहे थे।वहीं दूसरा धमाका खैबर पख्तूनख्वा के हंगू शहर की मस्जिद में हुआ था। ये भी फिदायीन हमला था। पाकिस्तानी मीडिया ‘न्यूज इंटरनेशनल’ के मुताबिक, यहां एक पुलिस अफसर समेत 4 लोगों की मौत हुई थी।

आतंकियों ने फाइटर प्लेन में लगायी आग
आतंकी हमले के बीच आतंकियों ने सबसे पहले एयरबेस में मौजूद 3 फाइटर प्लेनों में आग लगा दी और पास में खड़े फयूल की वजह से आग तेजी से फैलती चली गयी। आतंकियों में कुछ फिदायीन हमलावर भी शामिल थे। पाकिस्तानी सेना फिलहाल पूरे परिसर को खाली कराकर घेराबंदी कर चुकी है। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब शुक्रवार को ही ब्लूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हुए आतंकी हमले में कम से कम 17 सैनिक मारे गये थे।
पाक सेना का बयान
इस हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी सेना ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए समय पर जवाबी कार्रवाई की जिसमें 3 आतंकवादियों को एयरबेस में एंट्री करने से पहले ही मार गिराया गया. बचे हुए 3 आतंकवादियों की सैनिकों ने तत्काल घेराबंदी कर ली. हालांकि, हमले के दौरान पहले से ही एयरबेस में खड़े 03 लड़ाकू विमानों और एक ईंधन बाउज़र को नुकसान पहुंचा है. सेना ने कहा कि पाकिस्तान सशस्त्र बल हर कीमत पर देश से आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध हैं
तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने ली जिम्मेदारी
तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. टीजेपीके प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने मियांवली के एयरबेस पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कई आत्मघाती हमलावर भी इसमें शामिल हैं. अपने गठन के बाद, टीजेपी ने सबसे पहले पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास बलूचिस्तान के एक सीमावर्ती शहर चमन में दो पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों की हत्या की थी और इसके बाद यह संगठन चमन, बोलान, स्वात के क्षेत्र कबल में कई हत्याओं को अंजाम दे चुका है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *