सिंधिया बोले खाते में डाल रहे 57 हजार रुपए
शिवपुरी. केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने खरई में आमसभा को संबोधित किया। सभी में सिंधिया ने अधिकांश समय भाजपा सरकार की और उनके द्वारा जिले को दी गई सौगातों की बात की। सिंधिया ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि से 12 हजार, पत्नी लाडली बहना है तो 15 हजार, बेटी लाडली बना है तो 15 हजार, बहू भी लाडली बहना है तो और 15 हजार। इस तरह 57 हार कमल का फूल आपके खाते में डाल रहा है। यदि कांग्रेस की सरकार आई तो यह लॉक हो जाएगा। सिंधिया ने लाडली लक्ष्मी योजना से लेकर लाडली बहना योजना तक बालिकाओं और महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो इन सभी को बंद कर देगी। अपने भाषण के दौरान सिंधिया कांग्रेस पर कम हमलावर दिखे और उपलब्धियों की अधिक बात की।
मखमली सडकें बना दी
कोलारस के बाद सिंधिया ने पोहरी विधानसभा में धौलागढ फाटक पर भी आमसभा को संबोधित किया। सिंधिया ने कहा कि पोहरी के 40 प्रतिशत मतदाता का 2003 में जन्म भी नहीं हुआ था। वह काल खंड आज से 40 प्रतिशत मतदाता ने अनुभव ही नहीं किया। वह था कांग्रेस का कालखंड। जब बिजली नहीं थी, सडक नहीं थी और पानी नहीं था। जिस कांग्रेस ने 55 वर्ष आपके और मेरे मध्य प्रदेश की माटी पर राज किया था उसे गड्ढे में धकेल कर छोड दिया था। जब कमान मुझे मिली सड़कों का जाल बिछाया। आज ऐसी मखमली सडकें बना दी हैं कि आपको लगता है कि सुपर हाईवे पर चल रहे हो।
