एप्पल जासूसी मामले में केंद्र सरकार ने दिए जांच के निर्देश
भोपाल. देश में विपक्षी नेताओं की कथित फोन टैपिंग के आरोपों पर बवाल मचा हुआ है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि उन्हें एप्पल कंपनी की ओर से चेतावनी संदेश मिले है जिसमें स्टेट-स्पांसर अटैकर्स उनके आईफोन और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जासूसी कर रहे है। इन आरोपों पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि जो लोग देश का विकास नहीं देखना चाहते वे इस तरह की विनाशकारी राजनीति में लगे है।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि एप्पल की ओर से इस तरह का चेतावनी संदेश केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के 150 देशों के लोगों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है हमने इस मुद्दे पर इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। साथियों जो देश की प्रगति पचा नहीं पा रहे है वो देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है।
