ग्वालियर में बेकाबू हुआ डेंगू, 1633 पर पहुंचा आंकडा, 170 की जांच में मिले 44 संक्रमित

ग्वालियर. चुनाव के चलते लगी आचार संहिता के कारण मच्छरदानी का वितरण नहीं हो पा रहा है। इधर मच्छर जनित बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही है। जिन लोगों को प्रजातंत्र के इस यज्ञ में अपने मत की आहुति देनी है वह कहीं डेंगू के प्रकोप के चलते इस यज्ञ से वंचित न रह जाएं, क्योंकि दिन प्रतिदिन डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। जबकि शासन स्तर से 2 लाख मच्छरदानी बंटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच चुकी हैं जो भंडारगृह में रखी हुईं है। यह मच्छरदानी आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही वितरित होंगी। इधर सोमवार को 170 लोगों की जांच में 44 डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसमें 18 मरीज ग्वालियर जिले के रहने वाले बताए गए जबकि बाकी के मरीज दीगर जिलों के हैं। इन मरीजों में सर्वाधिक बच्चे डेंगू के शिकार बने हैं। अबतक कुल संख्या डेंगू संक्रमित की 1633 हो चुकी है जबकि जिले के 686 बताए गए हैं।
1633 में 30 फीसद बच्चे संक्रमित
डेंगू का डंक सबसे अधिक छोटे बच्चों और बुजुर्गों को बना रहा है। 1633 मरीजों में करीब 30 फीसद मरीज छोटे बच्चे है जबकि 20 फीसद बुजुर्ग हैं। जिन्हें डेंगू के मच्छर ने अपना आसान शिकार बनाया है। असल में इन लोगों की त्वचा मुलायम होती है इसलिए मच्छर आसानी से इन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। डेंगू का मच्छर सुबह के समय अधिक एक्टिव रहता है, इसलिए सुबह के समय बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षा देना जरूरी है। कहीं भी पानी जमा न होने दें। किसी भी स्थान पर जमा हुआ पानी मच्छरों के पनपने का कारण बनता है। फूलों के गमले खाली कर दें, अपने पालतू जानवरों के पानी के कटोरे साफ करें और बदल दें, अपने घर में पानी का कोई भी पौधा रखने से बचें, सेप्टिक टैंक, किसी भी बर्तन या ड्रम को ढककर रखें जो भंडारण के लिए यूज होता हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *