ग्वालियर में घर में रखे पटाखों में धमाके से उड गई छत, कई लोग घायल

ग्वालियर. शंकरनगर स्थित गोल पहाडिया इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में रखी आतिशबाजी में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान की छत उड गई। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उन का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और आतिशबाजी की आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मकान में दीपावली को देखते हुए अवैध रूप से आतिशबाजी बनाई जा रही थी और उसका अवैध रूप् से भंडारण किया गया था। मंगलवार की  सुबह किसी वजह से आतिशबाजी के जखीरे में आग लग गई और मकान की छत उड गई। मकान में हुए विस्फोट से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *