विपक्षी दिग्गज नेताओं के फोन में सेंधमारी, एप्पल से मिले अलर्ट पर बोली सरकार-एल्गोरिदम गड़बड़ हो गया है

नई दिल्ली. TMC सांसद महुआ मोइत्रा सहित इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि उनके फोन को हैक करने की कोशिश की जा रही है। फोन हैकिंग का आरोप लगाने वाले नेताओं में महुआ मोइत्रा के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा सहित तमाम विपक्षी नेता शामिल है। इन नेताओं ने APPLE की ओर से मिले अलर्ट के आधार पर दावा किया है कि सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, सरकार के सूत्रों के अनुसार कहना है कि APPLE  का एल्गोरिदम बिगड़ने की वजह से यह अलर्ट आये हैं। सरकार जल्द ही इस पर अपना बयान जारी करेगी।
दरअसल, विपक्षी नेताओं के फोन में सेंधमारी के आरोपों की शुरूआत महुआ मोइत्रा के ट्वीट से हुई। महुआ के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर, पवन खेड़ा और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी APPLE की ओर से मिल अलर्ट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए फोन हैक करने का आरोप लगाया। महुआ ने दावा किया है कि आप सांसद राघव चड्डा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के फोन पर भी यह अलर्ट आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *