एजी ऑफिस रेलवे पुल रेलिंग से टकराया वाहन, घटनास्थल पर पुलिस को नहीं मिला वाहन
ग्वालियर. सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को कार रंगमहल के ठीक रेलवे ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ दी । यह गनीमत रही की कार नीचे नहीं गिरी। रंगमहल गार्डन के माताप्रसाद ने बताया देर बहुत तेज आवाज आई थी। इससे आगे की बात हमें पता नहीं है।
पुल पर लगा जाम
पुल की रेलिंग टूटी है उस जगह को देखने वाले वाहनों चालकों के द्वारा गाड़ी रोकने से जबरदस्त जाम लगा हुआ है। दोनों से वाहन आ -जा नहीं पा रहे है। यह बात सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक की यही स्थिति रहीं।
पुलिस को घटनास्थल नहीं मिली कार
टीआई रशीद खान ने बताया कि देर खबर मिली थी तो हमार चैकिंग पॉइंट मौके पर गया था लेकिन वहां कोई गाड़ी मिली। वह मौके से भाग निकले हैं और न ही हमारे यहां पर एफआईआर दर्ज की गयी।
