गृहमंत्री अमित शाह ने मप्र में बागियों से चर्चा की, संभागीय बैठक निरस्त
इंदोर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार सुबह उज्जैन से इंदौर पहुंचे। यहां वे भाजपा के बागियों के साथ वन टू वन चर्चा कर रहे है। अमित शाह उनकी परेशानी और उनके समाधान पर भी चर्चा कर रहे है। इस बीच इंदौर की संभागीय भाजपा की बैठक निरस्त कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी हितानंद शर्मा भी है। भाजपा के संभागीय प्रवक्ता आलोक दुबे ने बताया कि ये बैठक कब होगी अभी तय नहीं है।
दरअसल गृहमंत्री अमित शाह की व्यस्तताओं और नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन होने के चलते बैठक बाद में लिए जाने की चर्चा है। इस बैठक में इंदौर संभाग के सभी संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ता, 37 सीटों के विधानसभा प्रभारी और वहां भेजे गए प्रवासी विधायकों को सुबह 11.30 बुलाया था। चुनावी माहौल और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने पर जोर देने के लिए यह बैठक आयोजित की जाना थी। बता दें कि शाह मध्य प्रदेश के सभी संभागों की बैठकें ले रहे है। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को उज्जैन संभाग की बैठक भी ली थी।

