किसान ने 1 रुपए किलो प्याज बेचा अब कीमत 70 पार
नई दिल्ली. 2 मार्च 2023 की खबर, गुजरात की राजकोट मेडी में धुतरपुर गांव के किसान जमनभाई कुर्जीभाई अपने प्याज बेचने के लिए पहुंचे। मंडी में उनके प्याज की कीमत 1.04 रुपए प्रति किलो लगी। 472 किलो प्याज बेचने के बाद उन्हें मंडी 495 रुपए मिले। जबकि 590 रुपए तो उन्हें गाडी का भाडा ही देना पड गया। इतना प्याज बेचने के बावजूद जमनभाई को सिर्फ किराए के 95 रुपए अपनी जेब से भरने पड गए। अब 6 महीने बाद की विडंबना देखिए। उसी प्याज की कीमत देश के कई हिस्सों में 70 रुपए पार कर गई। शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में तो एक किलो प्याज की कीमत 75 रुपए तक पहुंच गई। कई रिपोर्ट्स के अनुसार नवंबर में प्याज की कीमत 150 रुपए तक पहुंचने की संभावना है।
