रूस के एयरपोर्ट पर फिलिस्तीन समर्थकों ने किया कब्जा, प्लेन में यहूदियों को तलाश रहे थे, एयरपोर्ट बंद
नई दिल्ली. इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इजरायल लगातार गाजा में सैन्य कार्यवाही कर रहा है। इस सबके बीच रविवार को दक्षिण रूसी क्षेत्र दागेस्तान के मखाचकाला शहर में एयरपोर्ट पर फिलिस्तीन समर्थक अचानक रनवे पर पहुंच गये। इस बीच प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रनवे को बंद कर दिया। जिसके बाद रूसी विमानन प्राधिकरण रोसावियात्सिया ने दागेस्तान क्षेत्र में माखचकाला जाने वाले सभी फ्लाइटस को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाजा में इजरायली कार्यवाही की निंदा करने के लिये यह लोग इकट्ठा हुए थे। प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें प्रदर्शनकारियों के बड़े समूहों को एयर-टर्मिनल में प्रवेश करते और फिर अंदर के तमाम कमरों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। प्रदर्शनकारियों ने एयरपोर्ट की बिल्डिंग पर हमला बोल दिया। फिलिस्तीन का झंडा लहराया और अल्लाहु अकबर के नारे लगाये। यहां उन्होंने यहूदी विरोधी नारे लगाये और तेल अवीव, इजरायल से आने वाली फ्लाइट्स सेआने वाले यात्रियों की तलाश ली।
