ग्वालियर शहर की सडकों पर अवैध मंडी, सुबह से रात तक जाम, जिम्मेदार आंच बंद कर के बैठे

ग्वालियर. शहर का सबसे प्रमुख इलाका लश्कर, यहां सडकों पर अवैध मंडी लग रही है। सडकों पर अवैध मंडी की वजह से सुबह से रात तक जाम लग रहा है लेकिन जिम्मेदार आंख बंद कर बैठे है। अवैध मंडी की वजह से आम लोग परेशान हो रहे है। सडकें जाम हो रही है और आम लोग परेशान हो रहे है। जगह-जगह जाम लग रहा है। सिर्फ जाम ही नहीं यहां मवेशी भी जाम और हादसे की वजह बन रहे है। आम लोग त्रस्त है। रोज इसकी शिकायतें जिम्मेदारों से कर रहे है लेकिन जिम्मेदार चुनाव के नाम पर कार्रवाई करने से बच रहे है।
कहां क्या हालात
माधोगंज से छापाखानाः माधोगंज चौराहे से छापाखाना तक जाम लग रहा है। यहां शाम से ही अवैध सब्जी मंडी लगने लगती है। सडक पर सब्जी और फल के ठेले दुकानों के सामने सज जाते है। आधी से ज्यादा सडक हाथ ठेलों से फिर जाती है। इसके बाद यहां खरीदारों की गाडियां लग जाती है। कई जगह चार पहिया वाहन खडे रहते है। इससे माधोगंज से छापाखाने तक शाम से रात 11 बजे तक जाम के हालात बने रहते है। रात करीब 9 बजे तो दुकानदार और नौकरीपेशा लोगों का घर लौटने का समय होता है। इस समय ट्रैफिक लोड अधिक रहता है। यहां सडके जाम हो रही है। पास ही महाराज बाडा पुलिस चौकी है लेकिन यहां से कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचता।
अचलेश्वर रोडः अचलेश्वर मंदिर से इंदरगंज चौराहे तक पूरी सडक पर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक अवैध सब्जी मंडी लग रही है। कोरोना काल में यहां मंडी लगाने की अनुमति दी गई थी लेकिन अब यह मंडी स्थाई रूप से लग रही है। ट्रैफिक पुलिस, इंदरगंज थाना पुलिस और नगर निगम का मदाखलत अमला इन पर कार्रवाई नहीं करता। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कई बार इस संबंध में पत्र लिखा है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *