सिंधिया ने कहा राम मंदिर निर्माण के समय MP में BJP सरकार होनी चाहिए

शिवपुरी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कोलारस और बदरवास में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को पूरी मेहनत से यह सुनिश्चित करना है कि जब जनवरी 2024 में राम मंदिर का लोकार्पण हो तब मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित हो। इसी लक्ष्य के साथ हर एक कार्यकर्ता को प्रदेश के घर-घर जाकर कमल खिलाना है।
सिंधिया ने भाजपा की राजनीतिक ताकत के बारे में कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी राजनीतिक दल के रूप में उभर रही है और इसके दो कारण है। पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और दूसरा भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता हमेश से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का सच्चा संदेशवाहक रहा है। यही संगठन की असली शक्ति है जिसने भाजपा को मध्य प्रदेश में इतने लम्बे समय तक सेवा करने का अवसर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *