VISM में रामकृष्ण मिशन की 125 वी स्थापना वर्ष पर हुए कार्यक्रम
ग्वालियर। VISM में 28 अक्टूबर को रामकृष्ण मिशन की 125 वे स्थापना वर्ष एवं आजादी के अमृत महोत्सव में श्री रामकृष्ण – स्वामी विवेकानंद- वेदांत साहित्य का प्रदर्शनी वाहन आने के अवसर पर रामकृष्ण मिशन, पुणे से पधारे महेश संदीपन गायकवाड के प्रेरक उदबोधन हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन से हुई।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया. श्री गायकवाड ने रामकृष्ण मिशन एवं विवेकानन्द पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद द्वारा वर्ष 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की गयी। यह एक प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित गेर सरकारी संगठन है तथा शिक्षा, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में देश एवं विदेश में कार्य कर रहा है। यह स्वामी विवेकानंद द्वारा दी गयी विचारधारा “ निस्वार्थ सेवा ही ईश्वर की वास्तविक पूजा है” को आधारमान कर अपना कार्य कर रहा है .विवेकानंद का नारा था – अज्ञान , संकीर्णता, स्वार्थ, गरीबी, अंधविश्वास, गन्दगी से मुक्ति. व्यक्तिगत एवं सामूहिक मुक्ति. तभी सार्वभोमिक उत्थान संभव है। मिशन सभी परोपकारी गतिविधियों का मार्ग दर्शक है। उन्होंने युवाओ को सदेव सकारात्मक सोच विकसित करने सुझाव दिया। सकारात्मक सोच से ही वे स्वस्थ एवं मजबूत बनेंगे। स्वस्थ एवं मजबूत नागरिक ही एक शक्तिशाली देश का निर्माण कर सकेंगे। आज सोशल मीडिया ने हमारी सोच को प्रभावित किया है अत: हर स्तर पर पोसिटिव थिंकिंग होनी चाहिए । इसके लिए भय पर नियंत्रण, आत्मबल, धेर्य एवं लक्ष्य केन्द्रित प्रयास आवश्यक है.आज युवाओ को फ़िल्मी अभिनेताओ के बजाय स्वामी विवेकानंद, डॉ. अब्दुल कलाम जैसे युग पुरुषो से प्रेरणा लेनी चाहिये. आप मुसीबतों से भागे नहीं बल्कि उसका सामना करे तभी आंगे बढ़ सकेंगे एवं एक विश्व गुरु राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे।
इस अवसर पर VISM की प्राचार्या डॉ. जोत शर्मा ने श्री गायकवाड का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारा सोभाग्य है कि रामकृष्ण मिशन की 125 वे स्थापनावर्ष पर श्री रामकृष्ण – स्वामी विवेकानंद- वेदांत साहित्य का प्रदर्शनी वाहन हमारे महाविद्यालय में आया है. हमारे छात्र छात्राए प्रदर्शनी से अवश्य ही लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि हमारा संस्थान भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा व्हीआईएसएम चिकित्सालय गरीब ग्रामीणों की सेवा के लिए लगातार निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रहा है इस अवसर पर सस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर सहित नर्सिंग प्राचार्या, समस्त शेक्षणिक – गैर शेक्षणिक स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे ।
