देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कम्पनी के मालिक और बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अम्बानी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने मुकेश अम्बानी से 20 करोड़ रूपये की मांग की है और बोला कि पैसे नही देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को मुकेश अम्बानी के ईमेल आईडी पर एक अज्ञात शख्स ने यह धमकी भरा ईमेल भेजा है। धमकी भरे ईमेल में लिखा है ‘‘इफ यू डॉन्ट गिव अस 20 करोड रूपये, वी बिल किल यू, वी हेव द बेस्ट शूटर इन इंडिया’’
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी
इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अम्बानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर मुंबई के गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 987 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकी भरे ई-मेल में लिखा है कि पैसे नही ंदेने पर वह मुकेश अम्बानी पर हमला करवा सकते हैं। क्योंकि उसके पास देश के अच्छे शूटर्स है।
