ग्वालियर में डेंगू का कहर, 1 दिन में 14 बच्चों समेत 71 नए मरीज मिले
ग्वालियर. शहर में डेंगू का कहर लगातार बढता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान शहर के जयारोग्य और जिला अस्पताल में की गई 269 सैंपलों की जांच में 14 बच्चों के साथ कुल 71 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में डेंगू का आंकडा बढकर 691 पर जा पहुंचा है। अचानक एक दिन में सामने आए इतने डेंगू संक्रमितों को लेकर स्वास्थ विभाग की चिंताएं बढ गई है। ग्वालियर में डेंगू के कहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां मच्छर बच्चों के साथ बुजुर्गों में भी तेजी से पाव पसार रहा है। हालात यह है कि 269 लोगों की जांच में 71 लोग डेंगू पॉजिटिव आए है। बताया जा रहा है कि इनमें से 22 मरीज ग्वालियर जिले के है जबकि बाकी के मरीज आसपास के जिलों से यहां आए है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के आसपास भी डेंगू लगातार अपने पाव पसार रहा है।
यहां भी सामने आए डेंगू संक्रमित
इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा शहर ही नहीं बल्कि जिलेभर के लोगों को सलाह दी जा रही है कि अपने घर के आसपास किसी भी तरह का पानी जता न होने दें। यहां मिले मरीज भितरवार, कृष्णा कॉलोनी, शिंदे की छावनी, पुरानी छावनी, प्रसाद नगर, नई बस्ती, कुशवाह मोहल्ला, चीनौर, लक्ष्मण तैलया आदि स्थानो पर मरीज सामने आए है। इसके साथ्ज्ञ ही दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी आदि जिलों से संक्रमित मिले है।
