सरपंच की साली ने की आत्महत्या, हंगामे के बाद अशोक नगर, पोरसा TI सहित 15 पर FIR दर्ज
ग्वालियर. 9 अक्टूबर को बन्हैरी गांव के सरपंच विक्रम की हत्या में एक नया मोड आया गया। मुख्य आरोपी पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत के अभी तक गिरफ्तार नहीं होने और सरपंच के परिजन को धमकियां मिलने से आहत सरपंच की साली ने जान दे दी। सरपंच की साली ने जहर खाकर गुरूवार रात को आत्महत्या कर ली। इस मामले में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्ट कराया गया है। परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया और बाहर जाम लगाया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की बडी बहन और मृतक सरपंच की पत्नी नीतू रावत की शिकायत पर पोरसा थाना प्रभारी ओपी रावत, अशोक नगर थाना प्रभारी नरेश रावत सहित 14 लोग नामजद सहित अन्य अज्ञात पर खुदकुशी के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कर ली है।
बार-बार धमकियों मिलने से आहत होकर जहर खा लिया
जानकारी के अनुसार इस मामले में गुरूवार रात को मृतक सरपंच की साली आरती रावत ने आरोपियों के गिरफ्तार नहीं होने और राजीनामा का दबाव डालने के लिए बार-बार धमकियों मिलने से आहत होकर जहर खा लिया। जिसके बाद सभी एएसपी व कई थाना प्रभारियों के साथ ही काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रात से ही एक हजार बिस्तर अस्पताल को पुलिस छावनी बना दिया।
सुबह हुआ हंगामा
एक बार फिर से हंगामा और उपद्रव ना हो इसे देखते हुए रात से ही एएसपी सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजन को समझाइश देते नजर आए। स्थिति पर काबू रखने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी पुलिस ने बुलवाया और आक्रोशित परिजन को समझाइश दी। जिससे हंगामे की स्थिति न बने लेकिन शुक्रवार दोपहर जैसे ही पोस्टमार्टम हुआ तो आरती के परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पर ही हंगामा कर बाहर जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने उनको तत्काल एक्शन लेने का आश्वासन देकर समझाया।
इन पर हुआ मामला दर्ज
पुलिस ने आरती को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में आशोक नगर थाना प्रभारी नरेश रावत (मुकेश रावत का साला), रिश्तेदार पोरसा थाना प्रभारी ओमप्रकश रावत के अलावा विजेन्द्र रावत, गोपाल रावत, सुर्यभान, अमित, पुष्पेन्द्र रावत, हरि उर्फ बनिया, कृष्णा रावत (एसएलआर राजस्व विभाग) पत्नी मुकेश रावत, दिलीप रावत, मुकेश रावत, रणवीण रावत, संजय व बिजेन्द्र और अन्य पर मामला दर्ज किया गया।
