CM चेहरे को लेकर MP में एक बार फिर बडा बयान
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में फिलहाल नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में बीजेपी के बडे नेता लगातार अपने प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय राजगढ में बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सीएम चेहरे को लेकर एक बार फिर बडा बयान दिया। जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है।
विधायक दल तय करेगा सीएम
राजगढ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह यादव ने कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया इस दौरान जब विजयवर्गीय से सीएम फेस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बडा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला विधायक दल ही करेगा। उनके इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।
