कैलाश विजयवर्गीय ने सोनिया गांधी को कहा आंटी
उज्जैन. घट्टिया विधानसभा में भाजप प्रत्याशी सतीश मालवीय का नामांकन जमा करने से पहले आम सभा को संबोधित कर रहे बीजेपी महासचिव कैलाष विजयवर्गी ने सोनिया गांधी को मंच से आंटी कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ राम के अस्तित्व को नहीं मानते थे वो ये सब उन्होंने सोनिया आंटी के कहने पर किया। दिग्विजय सिंह, सोनिया आंटी और कपउे फाडने वाले कमलनाथ से निवेदन करता हूं कि अपने आजादी के बाद बहुत पाप किए है जनता आपको माफ नहीं करेगी। राम दयालु है उनके शरणागत हो जाना सब पाप धूल जाएंगे।
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामांकन फार्म जमा करने के क्रम में शुक्रवार को घट्टिया विधानसभा सीट से बीजेपी के सतीश मालवीय ने नामांकन जमा किया। इससे पहले वे एक रोड शो करते हुए घट्टिया तक पहुंचे। मंच को बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने साझा करते हुए सोनिया गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय पर जमकर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो लाडली बहना योजना के अंतर्गत मिलने वाला 1250 रुपये प्रति माह कांग्रेस बंद कर देगी। सभी महिलाएं अपने गांव में भी ये बात सभी को बताना। कांग्रेस की सरकार आई तो ये सभी योजना कांग्रसे बंद कर देगी। कमलनाथ की 25 से 30 होटल है और दिग्विजय सिंह राजा है, राहुल ने कभी गरीबी देख है क्या जो आपका दर्द समझेंगे।
