बहुचर्चित सट्टा कांड के आरोपी के यहां ईडी की रेड
इंदौर. गुजरखेडा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने दबिश दी। बहुचर्चित सट्टा कांड और सुजीत चौहन की हत्या के आरोपी लोकेश वर्मा उर्फ राजा के घर ईडी की टीम पहुंची। कार्रवाई सुबह 7 बजे शुरू हुई। विभाग ने दस्तावेज की जांच की और घर की तलाश ली। पूछताछ भी की जा रही है।
मार्च 2022 में किशनगंज पुलिस ने पिगडंबर में भाजपा नेता के बेटे सुजीत चौहान की हत्या के मामले में कुल सात आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। इनमें राजा का नाम भी था। हत्या कॉलोनी में बोनिंग के विवाद को लेकर की गई थी। कोतवाली पुलिस ने राजा को ऑनलाइन सट्टे में भी पकडा था। तब उसके यहां से करोडों रुपए राशि बरामद की गई थी।
