MP में CM का चेहरा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा- वीडी शर्मा
भिंड. बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भिंड आए उन्होंने लहार, मेहगांव और गोहद विधानसभा के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन रही है। जब सीएम कौन होगा ये सवाल किया गया तो वे बोले कि ये केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस बार बीजेपी को पिछली बार से ज्यादा सीटे मिल रही है। उन्होंने कहा कि मैंने लहार के प्रत्याशी अम्बरीष शर्मा, मेहगांव के राकेश शुक्ला और गोहद के लालसिंह आर्य ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट को बीजेपी प्रत्याशी, जीतेंगा, ये हमें विश्वास है। इस बार भिंड में नया इतिहास बनने जा रहा है। यहां से बीजेपी का कर प्रत्याशी मजबूत है। यहां से हर सीट पर बीजेपी का प्रत्याशी जीत रहा है।
