सर्जीकल स्ट्राइक-गाजा में घुसकर हमास के ठिकाने चुन-चुनकर कर खत्म कर रही है, सेना की तस्वीरें
तेल अवीव. इजरायल और हमास के बीच युद्ध की 21 दिनों के बाद तस्वीर साफ होने लगी है। हमास के खात्मे की कसम खाकर युद्ध के मैदान में उतरा इजरायल हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है। गाजा में ग्राउण्ड ऑपरेशन की चर्चाओं के बीच इजरायल ने वॉर की अपनी पूरी रणनीति बदल दी है। यही कारण है कि इजरायल अब जमीनी हमले की बजाय भारत की तरह सर्जीकल स्ट्राइक पर जोर दे रहा है। पहले हमास के ठिकानों को चिन्हित किया जा रहा है। उसके बाद ऊपर से बमबारी, रॉकेट और मिसाइलें दागकर तबाही के निशान छोड़े जा रहे हैं।

इजरायल की नयी रणनीति से हमास के लड़ाके भी परेशान हैं और छिपकर भागने के लिये नये ठिकानों की तलाश में हैं। हालांकि यह कारगर साबित नहीं हो रहा है। इजरायल ने हमास के लड़ाकों के साथ हिजबुल्लाह से निपटने के लिये भी ऑपरेशन तेज कर दिया है। इजरायल का कहना है कि गाजा से हमास ने रॉकेट हमले किये हैं। जिससे कई इजरायली नागरिकों को चोटें आयी हैं। उसकेबाद हमने सर्जीकल स्ट्राइक तेज की है।

सुरंगों में छिपे हैं हमास के आतंकी
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार गाजा में हमास के लड़ाके सुरंग बनाकर भी छिपे हैं और इजरायल पर हमले की रणनीति तैयार कर रहे हैं। यह सुरंगें इजरायल के लिये मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। गाजा में हमास का सैकड़ों किमी लम्बा और 80 मीटर तक गहरा सुरंग नेटवर्क हैं। इनमें हमला के लिये हथियारन, स्मलिंग, जरूरी स्टोरेज की व्यवस्था की गयी है। ऐसे में जमीन के नीचे छिपे हमास के लड़ाकों से निपटने के लिये इजरायल के विशेष बलों को बेहद चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इजरायल को जमीन हमले को लेकर नये सिरे रणनीति तैयार करनी होगी।

इजरायल ग्राउण्ड अटैक नहीं करेगा, सर्जीकल स्ट्राइक तेज करेगा
इजरायल ने तय किया है कि अब ग्राउण्ड नहीं, बल्कि सर्जीकल स्ट्राइक पर जोर दिया जायेगा। ऐसे में सेना ने पहले हमास के सुरक्षित ठिकानों का पता लगाया है और उसके बाद सिलसिलेवार हमले तेज कर दिये हैं। इजरायली सेना अब सीधे हमला नहीं कर रही है। बल्कि सर्जीकल स्ट्राइक कर रही है और इतना ही नहीं, गाजा पट्टी में अब इजरायल अपनी पूरी सेना नहीं घुसा रहा है। बल्कि चिन्हित जगहों पर बम गिराये जा रहे हैं।

हमास के ठिकाने तहत-नहस
इजरायल का गाजा बॉर्डर पर हमास को घेरने का फुल प्रूफ प्लान है और इसके लिये इजरायली सेना टैंक और सामान लेकर भी गाजा की ओर जा रही है इनमें बुलडोजर भी लिये हैं। वहां हमास के ठिकाने तहस-नहस किये जा रहे हैं। ऊपर से बम भी गिराये जा रहे हैं और इतना ही नहीं, भारत ने जिस तरह 2016 में पाकिस्तान में सर्जीकल स्ट्राइक की थी। ठीक उसी तरह इजरायल भी हमास के ठिकानों को मिटाने के लिये हमला कर रहा है।

गाजा में घुसकर मार गिराये हमास के कमाण्डर
इजरायली सेना ने बताया है कि इस कार्यवाही में हमने टैंक और पैदल सेना का उपयोग किया। सेना ने हमास के ठिकानों पर बमबारी की और फिर पैदल सेना ने उन ठिकानों पर कब्जा कर लिया। इजरायल रक्षा बलों का कहना है कि उसने गुरूवार को गाजा पट्टी में हवाई हमले किये। इसमें हमास की दराज-तुफा बटालियन के 3 सीनियर कमाण्डरर्स को मार गिराया है। आईडीएफ का कहना है कि हमले में बटालियन के कमाण्डर रिफत अब्बास, डिप्टी कमाण्डर इब्राहिम जदबा और एक लड़ाकू सहायता कमाण्डर तारेक मारौफ को मार गिराया है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि इस कार्यवाही से हमास को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

आईडीएम के मुताबिक दराज-तुफा बटालियन हमास की गाजा सिटी ब्रिगेड का हिस्सा है। जिसे हमास की सबसे महत्वपूर्ण ब्रिगेड माना जाता है। आईडीएफ का कहना है बटालियन के वर्कर्स ने 7 अक्टूबर को इजरायल के खिलाफ आक्रमण और जानलेवा हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गाजा में रातभर गूंजे मिसाइलें और बम
आपको बता दें कि गुरूवार को इजरायली सैनिकों और टैंकों ने रात भर उत्तरी गाजा में ऑपरेशन चलाया। हमास के लड़कों से आमने-सामने वॉर हुआ है। युद्ध शुरू होने के बाद से यह तीसरा इजरायली हमला था। इजरायली सेना के रेडियो ने कहा है कि सेना ने रातोंरात उत्तरी गाजा में युद्ध की सबसे बड़ी घुसपैठ की है। फिलिस्तीनों ने कहा है कि इजरायली हवाई हमलों ने रातभर क्षेत्र पर फिर से हमला किया। मध्य गाजा में लोगों ने पूरी रात टैंक गोलाबारी की सूचना दी है।

हमास के आतंकी कर रहे इजरायल पर अटैक
युद्ध के मैदान में हमास के आतंकी भी शांत नहीं हुए हैं। उन्होंने मध्य इजरायल को निशाना बनाया है और वहां जबरदस्त रॉकेट दागे गये हैं। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हमारी ने कहा है सेना गाजा पट्टी में सीमित ग्राउण्ड जारी रखेगी। रात में पैदल सेना बलों और टैंकों ने हमास के ठिकानों और सदस्यों पर हमला किये और बॉर्डर पर कई घंटों तक कार्यवाही की है।
‘रणनीति बनाकर युद्ध कर रहा है इजरायल’
गैंटज ने यह स्पष्ट किया कि बंधकों को बचाने की कोशिश करना सिर्फ एक सामरिक मुद्दा नहीं है, बल्कि एक रणनीतिक विचार भी है. उन्होंने कहा कि आईडीएफ जल्द ही अपने हमलों को बढ़ाएगा. गैंट्ज ने यह भी स्पष्ट किया कि गाजा को लेकर रणनीति हिजबुल्लाह और ईरान के अगले कदमों को ध्यान में रखकर की जा रही है.
‘गाजा में 7 हजार से ज्यादा लोग मारे गए’
गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से युद्ध चल रहा है. सबसे पहले हमास ने अचानक इजरायल में घुसपैठ की और नागरिकों के साथ बर्बरता की. इस हमले में 1,400 से ज्यादा इजरायली लोग मारे गए थे. हमास के लड़ाके कई लोगों को बंधक बनाकर गाजा पट्टी ले गए थे. बाद में इजरायल ने हमास पर हमला किया. गाजा में मरने वालों की संख्या 7,000 से ज्यादा हो गई है. वेस्ट बैंक में 100 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. युद्ध के कारण गाजा पट्टी में बड़े तौर पर तबाही हुई है. कई इमारतें तबाह हो गई हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं.
