ग्वालियर में इनकम टैक्स ने सुबह सराफा में छापामार कार्रवाई की

ग्वालियर. आमतौर पर आयकर विभाग की टीम कहीं भी छापा डालने जाती है तो तडके व लक्जरी वाहनों से वहां पर पहुंचती है लेकिन आज ग्वालियर के सराफा बाजार में ऐसा नहीं हुआ। आयकर विभाग की टीम अंगूरी ज्वेलर्स के यहां ऑटो में बैठकर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। आयकर विभाग की इस तरह की कार्रवाई से पूरे सराफा बाजार में दहशत का माहौल बन गया। कई ज्वेलर्स की दुकानें ही बंद हो गई। हालांकि आयकर विभाग की टीम को कार्रवाई के दौरान क्या मिला और क्या हुआ है। अभी तक जानकारी नहीं है। ज्वेलर के यहां कार्रवाई चल रही थी।
ऑटो में आने से नहीं चला पता
सराफा बाजार में बेशक सुबह का समय हो लेकिन त्योहार की वजह से यहां पर सुबह से ही काफी भीड रहती है। ऐसे में जब सुबह आयकर विभाग की टीम ऑटो से पहुंची तो सराफा कारोबारियों को पता नहीं चला। जब टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी और पुलिस बल को बुला लिया। तब कहीं जाकर अन्य ज्वैलर्स को पता चला कि इनकम टैक्स विभाग की टीम है इसके बाद कारोबारियों में दहशत व भगदड जैसा माहौल बन गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *